चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के परसौंजा गांव में एक महिला को जान से मारने के उद्देश्य से पीटने के बाद बोरे में भरकर फेंकने का प्रयास किया गया। तहरीर पर ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। परसौंजा गांव निवासी शिवानी देवी ने बताया कि दो दिन पहले पति सोनू, जेठ संतोष, ससुर रामपाल, जेठानी गुड्डन देवी ने उसको गाली गलौज करते हुए पीटा, फिर जान से मारने के लिए बोरे में भरा और वाहन लेने चले गए तो उसकी बेटी ने बोर खोल दिया, इससे वह भाग कर अपनी जान बचाई। आरोप लगाया कि पति का एक महिला से अवैध संबंध हैं। इस कारण उसको मारते पीटते हैं और उसके हिस्से की जमीन हड़पना चाहते हैं। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।