फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला ने विवेचक बदलने की मांग उठाई

Tue, 21 Jul 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रेम संबंध के चलते दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला ने अब पुलिस अधीक्षक से विवेचक बदलने की मांग की है। बिसंडा थाना क्षेत्र की महिला का कहना है कि गांव के आरोपी युवक ने उसके साथ शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए थे। जब उससे शादी की बात कही तो वह मुकर गया। महिला ने पूर्व में आरोपी अरमान के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला का कहना है कि आरोपी पुलिस से मिलकर समझौते का दबाव बना रहा है। इसलिए उसकी विवेचना किसी अन्य थाने से कराई जाए। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें