फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शौचालय में काम करने वाले ने बीयर शॉप में की थी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बबेरू में 17 अक्टूबर की रात बीयर शॉप में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।। उसके कब्जे से चोरी किए गए 83,400 रुपये, चोरी किए गए रुपये से खरीदे गए दो एंड्रायड मोबाइल व 12 बीयर केन की गई बरामद की गई है।
विज्ञापन


बबेरू कस्बे में बीयर शॉप में चोरों द्वारा ताला तोड़कर एक लाख 35 हजार रुपये व 24 बीयर के केन की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। बबेरू इंस्पेक्टर बलराम सिंह व चौकी प्रभारी कौशल सिंह द्वारा जांच के क्रम में सीसीटीवी तथा अन्य तकनीकि साक्ष्यों को संकलन करते हुए अयोध्या के काशीराम कालोनी निवासी सुनील उर्फ कउवा निषाद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बताया कि आरोपी अयोध्या से कस्बा बबेरू में आकर रहता था। लगभग तीन वर्षों से कस्बा बबेरू स्थित सुलभ शौचालय में काम करता था। आरोपी पर जनपद अयोध्या में चोरी तथा आबकारी के छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें