बांदा। बड़ोखर खुर्द ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पल्हरी में घटिया मिड-डे मील और छात्राओं से रोटियां पकवाने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है।
अभिभावकों ने शिकायती पत्र में कहा कि जुलाई में 10 बच्चों का एडमीशन किया था। मेन्यू के मुताबिक खाना नहीं बनता। भवन की पुताई में भी गोलमाल किया गया। ज्ञापन देने वालों में रामलाल, वृंदावन, हीरालाल वर्मा, दुर्गा, गोरेलाल आदि शामिल रहे। उधर, एबीएसए चंद्रपाल बाथम का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। अब यह मामला मीडिया से पता चला है तो वह कल ही मौके पर जाकर जांच करेंगे।