बांदा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दूसरे दिन भी धरना दिया। शिक्षकों की मांग है कि न्यू पेंशन स्कीम के तहत 30 माह से काटा जा रहा पैसा प्रान खातों भेजा जाए।
प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश तिवारी ने कहा कि जल्द शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश कुमार पांडे ने कहा कि जब तक एनपीएस की समस्या का समाधान नहीं हो जाता क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
शिक्षक नौ अगस्त को बाइक रैली निकालेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा और धरने में शिक्षकों की संख्या भी और बढ़ेगी। धरने में जिला मंत्री रामचंद्र सोनकर, संतोष कुमार गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सचिन कुमार, अरुण कुमार सिंह, संजय पांडेय, दिनेश गुप्ता, मयंक पांडेय, अंकित त्रिपाठी, बृजमोहन सिंह, गौरव सिंह, भास्कर पटेल, हरिताकर भारती, विजय कुमार, अशोक कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।