फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिना अनावरण ही खुला प्रतिमा का चेहरा, लोगों में चर्चा

Sat, 09 May 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 18 कालिंजर दुर्ग मार्ग में स्थापित रानी दुर्गावती की प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
कालिंजर। दुर्ग मार्ग पर स्थापित होने वाली प्रतिमा का चेहरा बिना अनावरण ही खुल गया है। इसको लेकर कस्बे में जोरों में चर्चाएं हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक चूक के चलते बिना अनावरण ही प्रतिमा खुली हुई है। दुर्ग की ओर जाने मार्ग में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापित कराई जा रही है, जो कालिंजर की बेटी हैं। कुछ समय पूर्व प्रशासन ने प्रतिमा स्थापना के लिए जगह का चयन किया था। इसके बाद वहां के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी बना। बीते दिनों प्रतिमा को स्थापित कराया गया, इसके बाद उसके आधिकारिक अनावरण की तैयारियां की जा रही हैं। लेकिन प्रशासनिक चूक के चलते प्रतिमा खुल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब प्रतिमा स्थापित कराई गई थी, तो वह पूर्ण रूप से ढकी हुई थी। प्रशासन का कहना था कि अनावरण के दौरान प्रतिमा खोली जाएगी। लंबे समय से प्रतिमा खुली होने से वह गंदी होती जा रही है। वहीं बिना किसी आधिकारिक कार्यक्रम या सूचना के प्रतिमा का चेहरा खुला मिलने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोगों का कहना है कि यदि प्रतिमा का अनावरण होना बाकी है तो फिर चेहरा खुला कैसे रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें