फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रसोई में फंदा लगाकर दुकानदार ने दी जान

Thu, 24 Aug 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अपने निर्माणाधीन मकान में मोबाइल दुकानदार ने ऊपरी मंजिल में स्थित रसोई में फंदा लगाकर जान दे दी। मां ने देखा तो घटना की जानकारी हुई। परिजन वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के देवनगर झील का पुरवा निवासी पुष्पेंद्र निगम उर्फ छोटू (27) ने गुरुवार को सुबह साढ़े 10 बजे अपने निर्माणाधीन मकान के ऊपरी मंजिल में स्थित किचन में वायरिंग के तार से पंखे के हुक में फंदा लगाकर जान दे दी।
घटना के कुछ देर बाद मां प्रभा निगम उसे खोजते हुए ऊपर की मंजिल में गई तो उसका शव फंदे से लटका देखा। उन्होंने घर में काम कर रहे मजदूरों को आवाज दी। तब उसे फंदे से उतारा। पुष्पेंद्र के जीजा राजू व राजेश निगम ने बताया कि छोटू की महेश्वरी देवी रोड पर मोबाइल की दुकान है।
विज्ञापन

सुबह उसका छाेटा भाई अभिषेेक निगम दुकान खोलने गया था। यह घर में था। किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। पिता उमाशंकर निगम उर्फ कल्लू तहसील में मुंशी हैं। मृतक तीन भाइयों में मझलेे नंबर का था। अविवाहित था।
उधर, शहर कोतवाल मनोज शुक्ल ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। मृतक का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। कॉल डिटेल से पता किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें