फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की नई सरकार के कामकाज का रोस्टर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गांव की नई सरकार के गठन के बाद कामकाज को बेहतर करने के लिए अब मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने नया रोस्टर जारी किया है। ग्राम सचिवालयों में बैठने वाले जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों को फरियादियों की समस्याएं प्राथमिकता से सुननी होंगी।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि और अधिकारी सुबह 10 से 5 बजे तक सचिवालय में बैठकर जनता के कामकाज निपटाएंगे। किसी अधिकारी या कर्मचारी को बैठक अथवा अन्य कोई जरूरी कार्य से जाना है तो वह दो बजे के बाद ही सचिवालय छोड़ेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
मंडलायुक्त ने जिलाधिकारियों व उप निदेशक (पंचायत) को जारी आदेश में कहा कि ग्राम सचिवालय में प्रधान, पंचायत सचिव, लेखपाल, किसान सहायक, रोजगार सेवक, बीट सिपाही, बिजली विभाग कर्मचारी, बैंक सखी, जनसेवा केंद्र कर्मचारी प्रतिदिन निर्धारित समय पर बैठेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों, खंड विकास अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदारों से कहा कि उन्हें यदि कोई बैठक बुलानी हो दो बजे के बाद बुलाई जाए। ताकि रोस्टर के मुताबिक ग्राम सचिवालय का कामकाज प्रभावित न हो सके।
सचिवालय में बैठने वाले अधिकारी और कर्मचारी को अवकाश पर जाना है तो वह जिला स्तरीय अधिकारी को व्हाट्सअप पर हर हाल में अवगत कराएं। प्रत्येक दिन सुबह 10 से 12 बजे तक बैंक सखी व बीट सिपाही उपस्थित रहेंगे। बीडीओ प्रतिदिन क्षेत्र के पांच ग्राम सचिवालयों में उपस्थिति वीडियो कॉल के माध्यम से जांचेंगे।
रखें रजिस्टर, दीवार पर दर्ज हों नंबर
बांदा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि सचिवालय में बैठने वाले प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी का नाम, मोबाइल नंबर दिनवार दीवार में जरूर अंकित करें। गठित की गईं ग्राम पंचायत समितियों का उल्लेख भी दीवार पर पेंट से लिखा जाए।
आपातकालीन नंबर जैसे पुलिस कंट्रोल रूम, सीएम हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन, किसान, विद्युत हेल्पलाइन, अग्निशमन, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर भी अंकित किए जाएं। सचिवालय में दो रजिस्टर रखे जाएंगे। एक में शिकायत दर्ज होगी और दूसरे में भ्रमण में आने वाले अधिकारियों की टिप्पणी अंकित करेंगे। वह खुद भी निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें