बांदा। मानसिक रूप से अस्वस्थ वृद्धा ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मरका थाना क्षेत्र के सांड़ा गांव निवासी किशनिया (60) ने शनिवार की देर शाम कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी से रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के संबंध में सीओ बबेरू ने बताया कि परिजनों ने बताया कि वृद्धा मानसिक रूप से अस्वस्थ रहती थी। उसका इलाज चल रहा था। इसी के चलते उसने फंदा लगाकर जान दी है।