फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वृद्ध ने कमरा बंद कर लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नशे की हालत में घर आए वृद्ध ने कमरा बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी। किसी तरह कमरा खोलकर शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी शिवबली सिंह उर्फ बाबू सिंह (65) ने मंगलवार की शाम घर में कमरे के अंदर मफलर से खूंटी में फंदा लगा लिया। पत्नी साधना घरेलू काम कर रही थीं। जब वह कमरे में गईं तो दरवाजा बंद मिला। उन्होंंने आवाज दी तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। तब पड़ोसियों को बुलाकर जंगले से दिखवाया तो वह फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

बेटे सत्यम ने बताया कि पिता प्रतिदिन नशे में घर में आते थे। नशे में उन्होंने फंदा लगाया है। वह दो भाई हैं। छोटा भाई विनय दिल्ली में कमाता है। एक बहन की शादी हो चुकी है। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि परिजन नशे में फंदा लगाने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें