फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मारपीट में घायल वृद्ध ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मटौंध थाना क्षेत्र के आलमखोर गांव की घटना
विज्ञापन

होली पर हुआ था झगड़ा, सिर में मारी थी बल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। मारपीट में घायल वृद्ध ने घर में दम तोड़ दिया। एक माह से कानपुर में इलाज चल रहा था। 10 दिन पहले घर आए थे।
मटौंध थाना क्षेत्र के आलमखोर गांव निवासी सुखदेव यादव (80) होली के त्योहार पर घर के खेत जाने के लिए निकले थे। तभी गांव का पुष्पेंद्र उनके दरवाजे पर शराब के नशे में अभद्रता कर रहा था। उन्होंने मना किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर पुष्पेेंद्र का पिता मंगल भी आ गया। दोनों ने सुखदेव को पिटाई कर सिर में बल्ली मार दिया। इस परिजनों ने वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से कानपुर रेफर कर दिया था। कानपुर में तकरीबन एक माह इलाज चला। 10 दिन पहले पुत्र घर ले आए थे। शुक्रवार की रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बेटे जयस्वरूप ने बताया कि उसने मटौंध थाने में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि छह माह पहले आरोपी पिता-पुत्र की गाय ने उनका भूसा खा लिया था। जिस पर उनसे विवाद हुआ था। मटौंध थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि पूर्व में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज है। आगे नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। वूद्ध का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें