बांदा। शहीदाने कर्बला की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम की नौवीं को कोतवाली के सामने ताजिया का मिलाप हुआ।
इसके पूर्व मोहर्रम की आठवीं को मातमी धुनों के बीच लंगर भी हुआ। अकीदतमंदों ने अपनी-अपनी छतों व दुकानों से बर्तन और लड्डू का लंगर किया। उधर, सातवीं मोहर्रम पर जामा मस्जिद-जिला पंचायत रोड पर आयोजित मेले में हिंदू समाज सेवियों ने भी लंगर किया। राजनीतिक दलों ने स्टॉल लगाकर खाने-पीने की वस्तुएं बांटी। सपा नेता मुमताज अली ने मटर पुलाव बंटवाया। दूसरे पंडाल में शर्बत का लंगर हुआ। इसमें ओम नारायण त्रिपाठी विदित, प्रियांशु, नीलेश श्रीवास, मनीष, राजेंद्र चंदेल, जनमेजय सिंह, बबलू श्रीवास, अशोक श्रीवास, हाजी सफ़दर अली, गौरव सिंह शामिल रहे। इसी तरह से बांदा रोटी बैंक सोसाइटी अध्यक्ष रिजवान अली व उनकी टीम ने मुफ्त पानी का लंगर किया।