फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मजदूर ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पत्नी से विवाद के बाद मजदूर ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। तिंदवारी थाना क्षेत्र के कैथी डेरा निवासी रामदास (52) ठेकेदार के साथ पेड़ की कटाई का काम करता था। बड़े भाई रामराज ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह शराब के नशे में घर आया और पत्नी से विवाद हो गया। खाना खाने के बाद रामदास सो गया। शनिवार की भोर वह शौच के लिए घर से निकला। घर से कुछ दूर स्थित मैदान में खड़े नीम के पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वहां से गुजरे ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। शराब का लती था। उसके तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें