फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रात की गर्मी ने उड़ाई नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मई के दूसरे पखवारे में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। तपिश भरा दिन तो लोग किसी तरह गुजार लेते हैं, लेकिन रात में हो रही उमस के चलते बेहाल हैं। सुबह 10 बजे के बाद से ही पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ने लोगों को हलाकान कर दिया। राहगीर अपना सिर गमछे या फिर तौलिया से ढककर बाहर निकल रहे हैं। हवाओं के झोंकों के बावजूद लोग पसीने से तर-बतर रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग में तैनात मौसम पर्यवेक्षक अभय द्विवेदी के मुताबिक शुक्रवार को तापमापी पारे की सुई एक बार फिर 44 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तक जा पहुंची। इसी तरह रात का तापमान भी तकरीबन तीन डिग्री बढ़कर 30.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तक पहुंच गया। मौसम पर्यवेक्षक ने कहा कि तापमान अभी और बढ़ने की संभावना है। इधर, शाम होते ही आसमान में बदली होने की वजह से धूप नर्म हुई और हवाओं के झोंकों ने लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें