फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Suicide : ननिहाल आई छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, मां बोली- नहीं पता, उसने खुदकुशी क्यों की

Fri, 26 May 2023 03:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला है। परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका हाईस्कूल की छात्रा बताई गई है।
विज्ञापन
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में मौसेरे भाई के दहिनवारा कार्यक्रम मां के साथ ननिहाल आई छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय मृतका के नाना-नानी घर के बाहर गए थे। घर में सिर्फ मां थी, जो खाना पका रही थी। जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी गांव निवासी आरती (16) ने अपने नाना के घर बुधवार की देर शाम अटारी में धन्नी से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन

मां सूरजकली ने बताया कि दो दिन पहले वह आरती के साथ मायके आईं थी। यहां बहन के लडक़े का दहिनवारा था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सब लोग अपने-अपने घर चले गए थे। मृतका के नाना और नानी बैंक गए थे। मां खाना बना रही थी। इस बीच आरती ने यह कदम उठा लिया। उसने खुदकुशी क्यों की यह नहीं पता।
मृतका के पिता सरोज सिंह जयपुर में कपड़े की छपाई का काम करते हैं। मृतका के मामा अवधेश सिंह ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला है। परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका हाईस्कूल की छात्रा बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें