बांदा। मुस्लिम युवती अपने प्रेमी के साथ 54 हजार रुपये और दो लाख कीमत के जेवरात लेकर चली गई। पिता ने कोतवाली में आरोपी युवक उसकी मां व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक कालोनी निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री को पड़ोसी मनीष उर्फ छोटू अपने साथ चार दिसंबर की रात ले गया। उसकी पुत्री अपने साथ 54 हजार रुपये व दो लाख कीमत के जेवर भी ले गई। जाते समय उसके मकान में बाहर से कुंडी भी लगा दी।
पिता की तहरीर पर आरोपी मनीष उर्फ छोटू, उसकी मां फूला देवी, रामबरन व राजमणि मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाल अनूप ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।