फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एक दिन की थानाध्यक्ष बनी छात्राओं ने निपटाए मामलें

Fri, 25 Aug 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनी छात्रा ने लोगों की फरियाद सुनीं। उनके निर्देश पर एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

बड़ोखर बुजुर्ग के राजकीय हाईस्कूल की छात्र-छात्राओं ने गिरवां थाने का भ्रमण किया। कक्षा नौ की छात्रा प्रांसी को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया। बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी सविता पत्नी नरेंद्र ने एक दिन की थानाध्यक्ष बनी छात्रा को बताया कि मेरे सास ससुर द्वारा मुझे प्रताड़ित किया जाता है। छात्रा थानाध्यक्ष ने जांच के आदेश देते हुए त्वरित कार्रवाई की।
जिससे पीड़ित महिला खुश हो कर अपने घर चली गई। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं को गिरवां पुलिस द्वारा महिला हेल्प डेस्क, जीडी रजिस्टर, थाना बीट प्रभारियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जसपुरा संवाद सहयोगी के अनुसार राजकीय हाईस्कूल बरेहटा की छात्राओं ने जसपुरा थाने का भ्रमण किया। यहां भी 10 वीं की छात्रा लक्ष्मी को एक दिन के लिए जसपुरा थानाध्यक्ष बनाया गया। उसने थाना महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर एन्टीरोमियो, मिशन शक्ति रजिस्टर सहित व उनके कार्यो के विषय मे जानकारी ली। फरियादियों की समस्याएं सुनी व निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें