फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: युवती को ले जाने के आरोपी के पिता को जबरन खिलाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी (बांदा)। मुस्लिम युवती को ले जाने के आरोपी को पकड़ने उसके गांव पहुंची हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर थाना पुलिस और युवती के भाइयों को ग्रामीणों ने घेर लिया। आरोपी की बहन का आरोप है कि हमीरपुर पुलिस और युवती के भाइयों ने उसके पिता को जहर खिला दिया। जानकारी मिलने पर पैलानी व जसपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के पिता को सीएचसी जसपुरा भेजा। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के शिवपाल डेरा निवासी रज्जन निषाद (20) आठ माह पूर्व हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर गांव निवासी मुस्लिम युवती को साथ ले आया था। उसके खिलाफ भरुआ सुमेरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बुधवार की शाम करीब सात बजे भरुआ सुमेरपुर थाने की पुलिस युवती के भाइयों के साथ आरोपी की तलाश में गांव पहुंची।
जयकरन की पुत्री सीमा ने बताया कि उसके पिता जयकरन निषाद (40) शिवपाल का डेरा में सड़क के किनारे सो रहे थे। आरोप लगाया कि पुलिस और युवती के भाइयों ने उनको पकड़कर जहर खिला दिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। यह देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। इस पर भरुआ सुमेरपुर पुलिस ने जसपुरा व पैलानी थाने में सूचना दी। कुछ ही देर में पैलानी व जसपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जयकरन को सीएचसी जसपुरा पहुंचाया।
विज्ञापन

पैलानी थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि भरुआ सुमेरपुर की पुलिस आरोपी को पकड़ने गई थी। गांव में आरोपी के पिता ने घर के अंदर जाकर खुद कीटनाशक पी लिया है। जहर पिलाने की बात निराधार है। चौकी इंचार्ज राजेश मिश्रा ने बताया कि जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें