बांदा। केसीएनआईटी के तत्वावधान में संचालित आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 300 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में स्थित बावल की प्रसिद्ध मल्टीनेशनल कंपनी मैग्नेटी मारेली मदरसन ऑटो सिस्टम प्रा.लि., सेज मेटल्स कंपनी फरीदाबाद व महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित पी.जी. इलेक्ट्रोप्लास्ट कंपनी के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया। मेले में मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के दो छात्र एवं एक छात्रा और आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन व फिटर) के 43 छात्रों का चयन किया गया।इनका सालाना पैकेज लगभग दो लाख है। छात्र/छात्राओं की सफलता पर कॉलेज प्रबंधन व चेयरमैन ने खुशी व्यक्त की और भविष्य में उनके आगे बढ़ने की कामना की।