फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जनक विलाप देख श्रद्धालुओं की आंखें हुईं नम

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। जौहरपुर गांव के स्वामी परमानंद समाधि स्थल मजितिया डेरा में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में धनुष भंग व जनक विलाप की लीलाओं का मंचन किया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की पावन लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मार्मिक प्रसंगों का अनुसरण किया। विदेहराज जनक के द्वारा धनुष खंडन की प्रतिज्ञा पूर्ण न होने पर अति कारुणिक विलाप देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। वीर विहीन मही मय जानी कथन पर क्रोधित लक्ष्मण को राम ने शांत कराया। इसके बाद गुरु विश्वामित्र ने भगवान श्रीराम को धनुष खंडन करने का आदेश दिया। प्रभु ने सहज रूप से ईश्वर और गुरु को प्रणाम कर धनुष भंग किया और जनक के संताप को दूर कर किया। पूरे पांडाल में पुष्प वर्षा सहित सीता राम के जय घोष होते रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें