फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वसूली को पहुंची बिजली विभाग की टीम को बंधक बनाकर पीटा

Wed, 20 Sep 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। अंडौली गांव में वसूली को गई बिजली विभाग की टीम ने जब बिजली के कनेक्शन काटे तो उन्हें घेरकर गांव के कई लोगों ने बंधक बना लिया। टीम को पीटा और चार घंटे तक नहीं छोड़ा। एसडीओ की सूचना जब पुलिस पहुंची तब जाकर टीम को छुड़ाया जा सका। बबेरू पुलिस ने दो महिलाएं सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बबेरू उपखंड कार्यालय के सब स्टेशन पखरौली के अवर अभियंता हरीश पाठक, मीटर रीडर रामस्वरूप, लाइनमैन संतोष, उमाशंकर, सिद्धार्थ गुप्त सहित कर्मचारी ग्राम अंडौली में विद्युत वसूली का कैंप लगाने पहुंचे थे। कैंप के बाद जेई हरीश ने कर्मचारियों के साथ जाकर गांव में करीब 20 बकायादारों के बिजली के कनेक्शन काट दिए।
कनेक्शन काटने के बाद वापस आ रहे थे, तभी मुख्य सड़क पर एक मेडिकल स्टोर के पास कनेक्शन धारकों ने उन्हें रोक लिया। उनके साथ मारपीट की और बंधक बना लिया। गुस्साए लोगों ने कहा कि कनेक्शन जोड़े जाने के बाद ही कर्मचारियों को छोड़ा जाएगा। जेई ने एसडीओ एजाज रसूल को उक्त घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस बल के साथ एसडीओ मौके पर पहुंचे। चार घंटे बाद उन्हें छुड़ाया जा सका। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अवर अभियंता हरीश करदम की तहरीर पर दो महिला, दो पुरुष व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट गाली गलौज में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें