फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नशेबाज ने जमीन पर सिर पटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। शराब के नशे में धुत युवक ने जमीन पर सिर पटककर जान दे दी। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र के महोतरा गांव के अंश ऊसर पुरवा निवासी नवल (20) रविवार की देर रात घर में शराब के नशे में काफी देर तक सिर जमीन पर पटकता रहा। अचेत होने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया l दो भाइयों में छोटा था। नवल की शादी एक साल पहले हुई थी, कोई संतान नहीं है। घटना के बाद पत्नी आराधना सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

चचेरे भाई प्रमोद ने बताया कि नवल शराब का लती था। गांव के कुछ लोगों ने दबी जुबान में बताया कि गांव की एक परचून की दुकान से शराब खरीद कर नवल ने पी थी। एसआई अरविंद पाल ने कहा जांच की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें