फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 22 हजार नहीं दिए तो डॉक्टर ने मरीज को भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर मरीज से 22 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं न देने पर मरीज को भगा दिया। प्राचार्य ने ामामले की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन

हमीरपुर के मौदहा निवासी 50 वर्षीय पीर मोहम्मद का मारपीट में हाथ टूट गया था। वह मेडिकल कॉलेज इलाज कराने पहुंचा। डॉक्टर ने ऑपरेशन केे लिए कहा और 22 हजार रुपये का खर्च बताया। पीर मोहम्मद और पत्नी मुनुवा ने गरीबी का हवाला दिया और कहा कि उनके पास फूटी कौड़ी नहीं है, वह 22 हजार रुपये कहां से दे पाएंगे। इस पर डॉक्टर पीर मोहम्मद और उनकी पत्नी को डपटकर भगा दिया। दंपती भटकते-भटकते जिला अस्पताल पहुंचा। यहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने उपचार किया, लेकिन ऑपरेशन की नौबत अब तक नहीं आई है।

यदि मरीज के पास आयुष्मान कार्ड है तो उसका निशुल्क उपचार किया जाता है। हड्डी से संंबंधित मामलों में राॅड आदि की जरूरत है तो उसका खर्च डॉक्टर ने बताया होगा। मेरी जानकारी में ऐसा यह मामला नहीं है। मरीजों को मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जाता है, उन्हें भगाया नहीं जाता। -एसके कौशल, प्रिंसिपल, मेडिकल काॅलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें