फोटो-10- तेरही माफी गांव में रामलीला में ताड़का वध का मंचन करते कलाकार। संवाद
तिंदवारी। तेरही माफी गांव में जल विहार मेला आयोजन समिति की रामलीला में पहले दिन विश्वामित्र मुनि आगमन और ताड़का वध का मंचन हुआ। मंचन में महर्षि विश्वामित्र यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को मांगने अयोध्या पहुंचे। राजा दशरथ ने उन्हें भेजने से मना किया। वशिष्ठ मुनि के समझाने पर राम-लक्ष्मण विश्वामित्र के साथ गए। वन में राम ने ताड़का और सुबाहु समेत राक्षसों का वध किया। इसके बाद राम-लक्ष्मण सीता स्वयंवर के लिए जनकपुरी चल पड़े। रास्ते में विश्वामित्र ने राम को अहिल्या के श्राप की कथा सुनाई। आयोजन में मनोज श्रीवास्तव, तोसू यादव, महेंद्र यादव, गिरीश दीक्षित और राजेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे। (संवाद)