फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पेट दर्द से बिगड़ी युवक की हालत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पेट दर्द से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर बिसंडा पीएचसी पहुंचे। वहां से वह रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लेकर गए। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के बाघा गांव निवासी राममूरत (31) को रात में ढाई बजे करीब पेट दर्द हुआ। परिजन उसे लेकर बिसंडा पीएचसी पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि वहां डॉक्टर नहीं मिले। तब वह उसे लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मझले भाई दयाराम ने बताया कि वह मजदूरी करता था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घर में पत्नी मंजू व एक पांच साल का बेटा पुष्पेंद्र है। परिजनों ने बताया कि मृत्यु का कारण जानने के लिए वह पोस्टमार्टम करा रहे हैं। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि परिजन पेट दर्द से मौत बता रहे हैं। परिजनों के कहने पर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें