बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बाईपास स्थित नाले के ऊपर 45 वर्षीय युवक का शव झाड़ियों के पास पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल बलराम सिंह ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। कोतवाल ने बताया कि शव सड़ चुका था। शरीर पर जींस और शर्ट थी। ग्रामीणों से जानकारी की गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि युवक खाई में गिर गया होगा। इससे उसकी मौत हुई है। शरीर पर कहीं भी चोट से निशान नहीं हैं। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। (संवाद)