फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मुकदमे की तारीख पर आई महिला का बंधा के पास मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। पति से चल रहे घरेलू हिंसा के मुकदमे की तारीख करने बांदा आई महिला 17 अक्तूबर को लापता हो गई। शुक्रवार की शाम उसका शव अहार गांव के बंधा के पास पड़ा मिला। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी सुमन पटेल (35) का शव बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अहार बंधा के पास पड़ा मिला। चरवाहों की सूचना पर पहुंचे सीओ सौरभ सिंह, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह व फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए। पिता राजाभइया पटेल ने बताया कि बेटी की शादी कैरी गांव के रामबाबू पटेल के साथ 14 साल पहले हुई थी। दो बच्चे भी हैं। ससुराल वाले सुमन के साथ मारपीट करते थे। इस कारण सुमन मायके में रह रही थी।
पति रामबाबू पटेल से उसका बांदा न्यायालय में छह महीने से मुकदमा चल रहा है। मुकदमे की तारीख 17 अक्तूबर को लगी थी। तारीख करने सुमन बांदा आई थी। दोपहर करीब दो बजे अहार गांव के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची थी। मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा था।
विज्ञापन

पिता ने कोतवाली में रात में ही सुमन के गुमशुदगी की तहरीर दी थी। पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पुत्री के साथ ससुरालियों ने मारपीट कर हत्या की है। शव के शरीर व एक आंख में गंभीर चोटें हैं। उधर, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि शव के शरीर में खरोंच के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


पिता ने बताया कि रात तक सुमन जब घर नहीं आई तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। अगर पुलिस रात में ही सक्रिय हो जाती तो शायद उसकी बेटी की जान बच पाती। उधर, बबेरू कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि सुमन गुरुवार को बांदा न्यायालय में मुकदमे की तारीख करने आई थी। बांदा के परशुराम तालाब स्थित बहन के घर में दोपहर 12 तक रही है। उसके बाद वह वहां से गांव जाने के लिए निकली थी। घटना की जांच की जा रही है। अभी पिता की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें