बांदा। तंत्र-मंत्र, जादू-टोना का झांसा देकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को अतर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के 38 हजार 500 रुपये भी बरामद किए हैं।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के ओरन रोड मूसानगर की रहने वाली रानी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 27 अगस्त 2023 को कुछ लोगों ने उसे तंत्र मंत्र व जादू-टोना का झांसा देकर उसके आभूषण व रुपये चोरी कर लिए थे। इस घटना में शामिल एक आरोपी महोबा के सिरसी खुर्द निवासी मुबारक खान को अतर्रा-बिसंडा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी कृष्ण देव त्रिपाठी आदि रहे। (संवाद)