फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: महिला से दुष्कर्म का मामला, आरोपी को दस साल की कैद, दस हजार जुर्माना भी ठोका

Thu, 02 Mar 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

कोर्ट ने महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही,दस हजार रुपयेका जुर्माना भी ठोका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में दुष्कर्म के आरोपी को अदालत ने दस साल की सजा और जुर्माना लगाया है। नरैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में 31 अगस्त 2017 को महिला चारा काटने गई थी। गांव के हरीशरण पुत्र लड़कू उर्फ शिवप्रसाद ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन

विरोध करने पर कुल्हाड़ी से काट डालने की धमकी दी थी। घटना की रिपोर्ट कोतवाली नरैनी में दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। मुकदमा के दौरान विशेष लोक अभियोजक मनोज दीक्षित ने आठ गवाह पेश किए।
दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश मोहम्मद कमरूज्जमा खान ने आरोपी को दोषी पाते हुए 10 साल की कैद व दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अर्थदंड की राशि से पीड़िता को आठ हजार रुपये देने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें