फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ऑटो और अर्टिगा की भिड़ंत में दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीएचसी गेट के सामने हादसा
विज्ञापन

अतर्रा। कोतवाली क्षेत्र के पीएचसी गेट के सामने बुधवार दोपहर यात्रियों से भरी ऑटो और अर्टिगा की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने हीरा देवी की हालत गंभीर होने पर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायलों में पारा गांव का नीरज (19), रहुसत निवासी अमरजीत यादव (18), सया निवासी हीरा देवी, कैरी की चुन्नी देवी (30), पूजा पटेल (12), वंदना देवी (22), अनथुआ निवासी बाला (65), तारा देवी (25), पुनाहुर की देवरतिया (68) और गांधी नगर निवासी अंजलि (25) शामिल हैं। अर्टिगा मरका क्षेत्र के कुरैहा पुरवा निवासी युवक चला रहा था। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें