फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो और बाइक में भिड़ंत, 11 लोग घायल

विज्ञापन
Tempo and bike collide, 11 people injured - फोटो : BANDA
विज्ञापन
नरैनी। टेंपो और बाइक की टक्कर में 11 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। सात की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह टेंपो बांदा से सवारियां लेकर नरैनी जा रहा था। नरैनी कोतवाली के पनगरा गांव के पास सामने से आ रही बाइक से टेंपो की टक्कर हो गई। इससे तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। बाइक सवार पिपरहरी गांव निवासी आयुष सिंह (19) और उसका साथी कालिंजर रोड निवासी शुभम (20) गंभीर रूप से घायल हो गए।
टेंपो चालक रोहित (35) निवासी डिंगवाही और टेंपो में सवार सराफत (28) निवासी हड़हा, मोहित (26) निवासी तलहटी कालिंजर, रामपाल (28) निवासी बिरौना थाना कालिंजर और उसकी पत्नी क्रांति (25) घायल हो गए।
विज्ञापन

इन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। इनके अलावा घायल अतर्रा निवासी सनी, तिंदवारा गांव निवासी रामस्वरूप, देवरार गांव निवासी बूंदीलाल और उसके पुत्र रामजी का सीएचसी में इलाज चल रहा है। घायलों ने बताया कि टेंपो में 10 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें