फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बूंदाबांदी से सात डिग्री गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भीषण गर्मी के बीच बुधवार की दोपहर आसमान में बादल छा गए और बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम तापमान सात डिग्री लुढ़ककर 35 डिग्री पर आ गया। इससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाने और बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

जिले में भीषण गर्मी से लोग खासे परेशान थे। लोड अधिक होने से आए दिन ट्रांसफार्मर आग का गोला बन रहे थे। लाइनों के टूटने से लोगों को शेड्यूट के अनुसार बिजली भी नहीं मिल पा रही थी। बुधवार की दोपहर अचानक आसमान में बादल छाए और ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे एकाएक मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था। जो बुधवार को सात डिग्री गिरकर 35 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें