फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नदी में नहाने गए किशोर की पानी में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नदी में नहाने गया किशोर पानी में डूब गया। शाम के समय जब परिजन घर में हुई गमी में अस्थियां चुनने नदी किनारे पहुंचे तो यह पानी में उतराता मिला।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के भसौंधा सानी गांव निवासी प्रधानपति संदीप सिंह ने बताया कि गांव का अंशभान (13) गुरुवार को दोपहर अपने घर से बागै नदी में नहाने गया था। नदी में स्नान करते समय पैर फिसल जाने से वह गहराई में डूब गया। शाम तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। इस बीच उसके परिजन घर में हुई बुजुर्ग महिला के निधन पर अस्थियां चुनने नदी के किनारे गए। तब उन्हें अंशभान का शव पानी में उतराता मिला। बताया कि पिता स्व. रामबहादुर की आठ माह पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। घर में मां अंजना देवी है। दो भाइयों में छोटा था। कमासिन थाना इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र ने बताया कि नदी में डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें