फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: किशोरी ने की आत्महत्या, चचेरे भाई से मोबाइल पर करती थी बात

Sat, 18 Mar 2023 05:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जाता है कि वह पारिवारिक चचेरे भाई से फोन पर बात करती थी। इस पर परिजनों ने पाबंदी लगा दिया था। इस पर उसने आत्मघाती कदम उठाया। घटना के समय परिजन खेत पर थे, शाम को लौटने पर जानकारी हुई। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में वंदना (16) ने घर में शुक्रवार की दोपहर अटारी में दुपट्टे के फंदे से लटककर जान दे दी। शाम को जब माता-पिता और भाई-बहन खेत से लौटे तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम कराया। चाचा रामकरन प्रजापति ने बताया कि किशोरी के पिता कल्लू प्रजापति मजदूरी करते हैं। वह दो बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। कक्षा 10 तक पढ़ी थी। बताया वह पारिवारिक चचेरे भाई से मोबाइल पर बात किया करती थी।

दो महीने पहले उसे और युवक को बात करने से मना किया गया था। इसके बाद युवक सूरत कमाने चला गया। वहां से उसने होली पर वंदना के लिए मोबाइल फोन भेज दिया। इससे दोनों की फिर बातें शुरू हो गईं। चाचा ने बताया कि घटनास्थल से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। फोन से बात करने की पाबंदी के चलते उसने जान दी है।
विज्ञापन


कार्यवाहक थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला है। परिजनों ने मोबाइल पर पारिवारिक चचेरे भाई से बात करने की बात बताई है। मोबाइल मिला है। कॉल डिटेल निकाली जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें