फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वरीक्षा के 15 दिन बाद किशोरी ने लगाई फांसी

Thu, 25 Jan 2024 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा (अतर्रा)। वरीक्षा कार्यक्रम के 15 दिन बाद किशोरी नेघर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब खेत से लौटे तब उन्हें जानकारी हुई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के सिकलोढ़ी गांव निवासी दीपा (17) ने मंगलवार की देर शाम घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। पिता चतुर सिंह खेत में पानी लगाने गए थे। मां खाना लेकर खेत गई थीं। जब माता-पिता खेत से लौटे तो उन्हें जानकारी हो सकी।
दीपा का 15 दिन पहले बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव के एक पुरवा में वरीक्षा कार्यक्रम हुआ था। पिता ने कुछ भी बोलने से इंकार किया है। मृतका चार बहनों व एक भाई में सबसे छोटी थी। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने कहा कि थाने में परिजनों के द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें