नरैनी। गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी लवकुश विश्वकर्मा (17) की नदी में बने गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बड़े भाई अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि वह अपने छोटे भाई लवकुश, माता और पिता के साथ मध्य प्रदेश के अजीतपुर गांव में नदी पार कर हनुमान जी के दर्शन कर लौट रहा था। वापसी में केन नदी में नहाते समय वह अवैध खनन से बने गहरे गड्ढे में समा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर अंतर्गत गौरीहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार मशीनों से खनन कर रहे हैं। जिससे नदी में 25 से 30 फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले सद्दाम (19) और असरद (16) की भी इसी तरह मौत हो चुकी है।