बांदा। गांव के बालकों के साथ तालाब में नहाने गए एक किशोर की गहराई में चले जाने से डूबकर मौत हो गई। चरवाहों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को तालाब से निकाला।
देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी सज्जन शर्मा (12) मंगलवार की शाम चार बजे गांव के आंचल तालाब में दो बालकों के साथ नहाने गया था। वहां गहराई में चले जाने से वह डूब गया। चरवाहों ने किशोर को डूबते देखा तो तालाब कूदकर उसने पानी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पड़ोसी मनोज ने बताया कि पिता लल्लू शर्मा की सात साल पहले निधन हो चुका है। घर में मां प्रभा है। दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था। चार बीघा जमीन है। मां खेती करके गुजर बसर करती है। देहात कोतवाली प्रभारी जयचद्र सिंह ने बताया कि तालाब में डूबने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।