फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मां के डांटने पर किशोरी ने जहर खाया, मौत

Thu, 24 Aug 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने घर में रखा जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी शहनाज (12) मंगलवार को सुबह घर का झाड़ू पोंछा कर रही थी। तभी उसका बड़ी बहन सिबरा से झाड़ू पोछा की बात पर विवाद हो गया। इस पर मां फिरदौस ने शहनाज को डांट दिया। कुछ देर बाद शहनाज ने घर में रखा जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

यहां शाम पांच बजे उसने दम तोड़ दिया। पिता जुबैर ने बताया कि उसके चार पुत्रियां और तीन पुत्र हैं। यह सबसे छोटी थी। जुबैर बटाई में खेत लेकर खेती किसानी करता है। चिल्ला थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि दोनों बहने आपस में झगड़ गईं थीं, जिस पर मां ने डांट दिया था। शहनाज गांव के मदरसे में पढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें