फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Suicide: किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, पेड़ से लटका मिला शव, परिजन नहीं बता सके हैं कारण, जांच शुरू

Fri, 01 Sep 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: जसपुरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के जसपुरा कस्बे में घर से चारा काटने खेत गई किशोरी ने बबूल के पेड़ से साफी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन मौके पर पहुंचे, तो वह लटकी मिली। जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव के मजरा शिवरामपुर निवासी खुशबू निषाद (16) ने गुरुवार को सुबह गांव के बाहर स्थित खेत में लगे बबूल के पेड़ से साफी का फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन

पारिवारिक चाचा विनोद कुमार ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 12 बजे वह घर से हसिया लेकर चारा काटने गई थी। ज्यादा समय हो जाने पर परिजनों ने जब खेत में जाकर देखा तो वह फंदे से लटक रही थी। खुशबू दो बहन व तीन भाई हैं। यह बड़ी थी। खुदकुशी का कारण वह नहीं बता सकते। जसपुरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें