जसपुरा। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने से वह गर्भवती हो गई। तब परिजनों को जानकारी हुई। मां ने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ गांव के ही दीपक ने अरहर के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी पुत्री ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने धमकाया।
किशोरी ने डर के मारे किसी से कुछ नहीं बताया। कुछ दिन बाद वह गर्भवती हो गई। तब उसे जानकारी मिली। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राकेश सरोज ने बताया कि आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है।