फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सर्प दंश से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बदौसा के शाहपुर सानी गांव निवासी लीला ने बताया कि उसकी बेटी रोशनी (16) मंगलवार की शाम किचन में बर्तन साफ करने के लिए निरमा निकालने गई थी। कमरे में जहां निरमा पाउडर रखा था वहीं, छिपे बैठे सर्प ने उसे डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वह चार बहनों और दो भाइयों में छोटी थी। पिता गूंगे हैं। मां भी दिव्यांग हैं। बदौसा थानाध्यक्ष राधा कृष्ण तिवारी ने बताया कि सर्प दंश से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें