फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: साइकिल सवार किशोर को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 11 Feb 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 15 अनिरुद्ध। फाइल फोटो।
विज्ञापन
बांदा। फुफेरी बहन की शादी समारोह से लौट रहे किशोर को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार किशोर घायल हो गया। परिजन उसे लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के चिल्ला माफी गांव निवासी रामभवन ने बताया कि उसका पुत्र अनिरुद्ध (11) अपनी मां संध्या के साथ बुआ की बेटी सुमन की शादी में शामिल होने के लिए गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव आया था। मंगलवार की रात बुआ के घर से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर खेत में लगे टेंट में खाने का कार्यक्रम चल रहा था। अनिरुद्ध मंगलवार की देर रात वहां से खाना खाकर साइकिल से वापस बुआ के घर जा रहा था। तभी खुरहंड रोड पर सामने से आए वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में अनिरुद्ध घायल हो गया। परिजनों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने रात में ही उसे मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें