बांदा। जिला कोऑपरेटिव बैंक की प्रबंधक समिति की बैठक हुई। इसमें कई अहम निर्णय लिए गए। एनपीए खाताधारकों से ऋण वसूली के लिए क्षेत्रवार टीमें गठित की जाएंगी। साथ ही रबी सीजन में ऋण व खाद देने के निर्देश दिए।
सभागार में बैठक के दौरान शुक्रवार को प्रबंध समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव व प्रस्ताव रखे। सभापति पंकज अग्रवाल ने सभी समितियों व कोऑपरेटिव बैंकों की योजनाओं आदि की समीक्षा की।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी जगदीशचंद्रा ने बैंकों की प्रगति से अवगत कराया। कहा कि विभागीय कार्यों के साथ कर्मचारियों को दीपावली के पहले बोनस व वेतन दिया जाएगा।
सभापति ने चार वर्ष से सामान्य निकाय की बैठक न होने पर नाराजगी जताई। बैंक शाखा जिला पंचायत व बबेरू शाखा के काउंटर, बैंक सभागार का आधुनिकीकरण कराने, बैंकों की आय में वृद्धि करने, बैंक के एनपीए खाताधारकों से वसूली के लिए टीमें गठित करने, बैंक के ऋण क्षमता में वृद्धि करने के निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।
उप सभापति मधुरेंद्र प्रताप सिंह, संचालक राजभूषण द्विवेदी, सुशील द्विवेदी भी माैजूद रहे। भ