बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के मटौध संपूण समाधान दिवस में तीखे तेवर नजर आए। उर्मिला गुप्ता निवासी चंदन चौक ग्राम करछा की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत पर पुलिस एवं राजस्व निरीक्षक को मौके भेजा। ग्राम सुनेचा निवासी राज बहादुर शिकायत पर की चकबंदी के बाद जमीन पर कब्जा नहीं मिल रहा है।
उप जिलाधिकारी सदर को प्रकरण की जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। भूरागढ़ निवासी राजा ने बताया कि दबंगों ने प्लाट के ऊपर से बांस लगाकर प्लाट से विद्युत लाइन निकाल दी है। थानाध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अधिकारी आम लोगों की समस्याओं के प्रति गंभीर हो और निस्तारण करें। भूमि विवादों को मौके पर जाकर ही निस्तारित करें। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा कि थाने आने वाले फरियादी की बात को सुने फिर निस्तारण करें। उप जिला अधिकारी सदर रजत वर्मा, क्षेत्राधिकारी गवेंद्र गौतम, थानाध्यक्ष राम दिनेश तिवारी, लेखपाल आदि मौजूद रहे।
उधर, जसपुरा में उप जिलाधिकारी शशिभूषण मिश्र शिकायतें सुनी।राजस्व निरिक्षक रामकिशोर, देवशरण यादव ,लेखपाल आदेश मिश्रा, नीरज कुमार अमारा, शैलेश कुमार गड़रिया, राजेन्द्र प्रसाद सिकहुला आदि मौजूद रहे। पैलानी थाने में तहसीलदार विकास पांडे व थानाध्यक्ष अनिल कुमार साहू ने शिकायतें सुनी और एक समस्या का मौके पर निस्तारण किया गया।