बांदा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने वित्त एवं लेखा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
जिलाध्यक्ष पंकज सिंह की अगुवाई में शिक्षकों ने जनवरी में हुई महंगाई भत्ते में वृद्धि के एरियर भुगतान, प्रत्येक माह में समय से एक तारीख को वेतन भुगतान करने, शिक्षकों के एनपीएस खातों में फरवरी 2024 से अद्धतन की धनराशि जमा करने, अंतरजनपदीय स्थानांतरण से आए शिक्षकों के वेतन में वेतन वृद्धि (जुलाई) लगाने एवं कार्यालय में जमा प्रान जेनरेशन फॉर्म से प्रान जनरेट करते हुए एनपीएस कटौती प्रारंभ करने आदि मांगों के निस्तारण की मांग की गई। वित्त एवं लेखाधिकारी ने शीघ्र ही समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया। (संवाद)