बांदा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों डीआईओएस कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। आरोप है कि न्यू पेंशन स्कीम के तहत वेतन से हो रही कटौती खाते प्रदर्शित नहीं हो रहा।
मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने कहा कि 30 माह से माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का न्यू पेंशन स्कीम के तहत पैसा तो कट रहा है लेकिन खातों में नहीं जा रहा है। जिस कारण से हजारों रुपए प्रतिमाह शिक्षकों का ब्याज का नुकसान हो रहा है। पूर्व में कई बार धरना प्रदर्शन कर समस्या के निस्तारण के लिए ज्ञापन दिया गया है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिला अध्यक्ष संतोष द्विवेदी ने कहा कि समस्या का निस्तारण होने तक शिक्षकों का धरना जारी रहेगा।
जिला मंत्री रामचंद्र सोनकर, हिंदू इंटर कॉलेज इकाई अध्यक्ष अशोक कुमार, इकाई मंत्री बृजमोहन सिंह, राजेश कुमार शुक्ला, राजेश पांडेय, मनोज कुमार, सूरज प्रजापति, थान सिंह, प्रमोद चतुर्वेदी, देवेंद्र कुमार, विनोद कुमार, जय प्रकाश दुबे, केशव प्रसाद,, मनीष सिंह, मंगल प्रसाद, शांति भूषण यादव, सुरेंद्र कुमार शर्मा, रमेश चंद्र गुप्त, प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज पनगरा राज किशोर शुक्ल, केशव प्रसाद साहू, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।