फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्रधानाचार्य के पदों पर दिया जाए शिक्षकों को आरक्षण का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अनुसूचित जाति-जनजाति व अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा ने बुधवार को डीआईओएस कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। डीआईओएस को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। 20 सूत्री समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शाहिद वली खान की अगुवाई में शिक्षकों ने कहा कि अप्रैल 2005 से नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण कराया जाए। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 2023 में प्रधानाचार्य के पदों में अनुसूचित जाति-जनजाति व अन्य पिछड़ी जातियों को आरक्षण दिया जाए।
कहा कि मूल्यांकन पारिश्रमिक व परीक्षा ड्यूटी का मानदेय सीबीएसई बोर्ड की तरह मिलेे। इस मौके पर संगठन मंत्री रामदेव, मंडल अध्यक्ष सत्यस्वरूप, प्रकाश राव, राजा कैलाश, अवध बिहारी सिंह, अनुज चौधरी,धर्मेंद्र, अरविंद किशोर सागर, विनय श्रीवास, रमेशचंद्र, अखिलेश पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें