फोटो-23 बीएसए कार्यालय में ज्ञापन के साथ खड़े शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।
अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि अधूरे संसाधनों के शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी के लिए मजबूर किया जा रहा है। शिक्षकों न सिम दिए गए है और न प्रशिक्षण दिया गया है। 25 फीसदी शिक्षकों को टैबलेट भी नहीं दिए गए है। कहा कि शिक्षकों को विभागीय आईडी से सिम इंटरनेट उपलब्ध कराया जाए। शिक्षकों के भविष्य निधि खाते ऑनलाइन किए जाए। महामंत्री आदित्य प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक ऑनलाइन हाजिरी से कतरा नहीं रहे बल्कि उन्हें पूरे संसाधन उपलब्ध कराए जाए। प्रशिक्षण दिया जाए। आलोक यादव ने कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेंगा। मानेज कुमार, पुरुषोत्तम द्विवेदी, बुधराज वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, एससीएसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएन ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष फूलचंद्र के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।