बांदा। जिला बदर व हिस्ट्रीशीटर को अलग-अलग थाना पुलिस ने तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव निवासी नंदू केवट के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। डीएम ने नंदू को छह माह के लिए जिला बदर किया था। पुलिस ने शुक्रवार को गंछा गांव के पास उसे तमंचे व कारतूस संग पकड़ लिया। नंदू के खिलाफ कोतवाली में 12 मुकदमे दर्ज हैं। उधर, तिंदवारी पुलिस ने गाड़ी डेरा (बेंदा) निवासी दीपक को तमंचे व कारतूस संग गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि दीपक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 4 केस दर्ज हैं। (संवाद)