पुलिस उप महानिरीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी ने चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों से कहा है कि अवैध खनन और ओवर लोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करें।
नवरात्र और रामनवमी की व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रखें। किसी को शांति व्यवस्था बिगाड़ने की हरगिज ढील नहीं मिलनी चाहिए।
सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में डीआईजी ने चारों जिलों के अपराधों और उनके खिलाफ की गईं कार्रवाइयों की समीक्षा की। डीजीपी और आईजी के आदेश और दिशा-निर्देश बताए।
पुलिस अधीक्षकों को सख्त ताकीद की कि अपराधों की रिपोर्ट शत-प्रतिशत दर्ज की जाए। बैठक में चारों जिलों के एसपी शामिल रहे।